37.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

बीजापुर में गौ-तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 83 मवेशी छुड़ाए गए…

HomeChhattisgarhBIJAPURबीजापुर में गौ-तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 83 मवेशी छुड़ाए गए...

Date:

बीजापुर: 21 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मद्देड़ थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गौ-तस्करी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 83 गौवंशी मवेशियों को तस्करों से मुक्त कराया। कार्रवाई छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के मिनकापल्ली–तारलागुड़ा जंगल मार्ग में की गई, जहां से मवेशियों को तेलंगाना के एटुनगरम ले जाया जा रहा था।

गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 7 तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। आरोपियों पर छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

मुक्त कराए गए मवेशियों को ग्राम पंचायत मद्देड़ के कांजी हाउस में रखा गया है, जहां उनकी देखभाल की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने गौ-तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संदेश दिया है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...