26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

नवा रायपुर सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौत, आरोपी ड्राइवर फरार…

HomeChhattisgarhनवा रायपुर सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक्टिवा सवार...

Date:

रायपुर, 21 जुलाई 2025

राजधानी से सटे नवा रायपुर की ओर जाने वाली सड़क पर सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा रावतपुरा हॉस्पिटल के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार “छोटा हाथी” पिकअप वाहन ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही अभनपुर थाने की पुलिस, 112 की इमरजेंसी टीम और राखी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हादसे के बाद आरोपी पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन और आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस मृतक युवक की पहचान में जुटी है और उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...