16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के साथ खोले गए कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद…

HomeMadhya Pradeshश्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के साथ खोले गए कपाट, हजारों...

Date:

उज्जैन : 16 जुलाई 2025

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट बुधवार तड़के पवित्र भस्म आरती के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। अलसुबह मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण और भक्तिमय भावनाओं के बीच यह दिव्य अनुष्ठान संपन्न हुआ।

परंपरा के अनुसार सबसे पहले वीरभद्र जी को प्रणाम कर स्वस्तिवाचन किया गया और आज्ञा प्राप्त कर चांदी द्वार खोला गया। इसके बाद गर्भगृह के कपाट खोले गए, जहाँ पुजारियों ने भगवान महाकाल का श्रृंगार उतारकर पंचामृत पूजन किया। कर्पूर आरती के बाद भगवान को भांग, चंदन, सिंदूर और आभूषणों से गणेश स्वरूप में श्रृंगारित किया गया।

नंदी हाल में स्थित नंदी महाराज का विधिवत स्नान, ध्यान और पूजन किया गया। तत्पश्चात भगवान महाकाल का जल से अभिषेक कर दूध, दही, घी, शकर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन हुआ। भगवान को ड्रायफ्रूट, फल और मिठाइयों का भोग अर्पित किया गया।

यह भी पढ़े : खालवा में खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 80 बोरी यूरिया जब्त…

इसके उपरांत भस्म अर्पण की विधि पूर्ण हुई। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों की माला धारण की।

भस्म आरती में देश-विदेश से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और बाबा महाकाल का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

भक्तों के अनुसार, महाकाल की इस आरती में भाग लेना उनके लिए जीवन का सबसे दिव्य अनुभव है। मंदिर प्रबंधन ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए थे।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...