18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

रीवा में मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का अंतिम संस्कार…

HomeMadhya Pradeshरीवा में मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का अंतिम संस्कार...

Date:

उज्जैन : 16 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर और आरएसएस से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता ब्रह्मादीन यादव का अंतिम संस्कार बुधवार को रीवा में किया गया। उनके बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर सीएम के बेटे अभिमन्यु और वैभव, बुआ कलावती यादव, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सीएम मोहन यादव इस समय दुबई और स्पेन की सात दिवसीय सरकारी यात्रा पर हैं, इसलिए वे अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। उनके साथ पत्नी सीमा यादव भी विदेश में हैं।

यह भी पढ़े : श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के साथ खोले गए कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद…

ब्रह्मादीन यादव (98) का निधन मंगलवार रात उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर स्थित आवास पर हुआ। वे लंबे समय से बीमार थे। वे विद्यार्थी जीवन से ही संघ से जुड़े थे और कई आंदोलनों में सक्रिय रहे। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने नाम बदलकर ब्रह्मादीन रखा और मुंबई में पढ़ाई की।

वे रीवा के राजकीय स्कूल में प्रिंसिपल पद से 1987 में रिटायर हुए। उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं। बेटी सीमा यादव की शादी 1994 में मोहन यादव से हुई थी। 2023 में उनकी पत्नी का भी निधन हुआ था।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...