32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

खालवा में खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 80 बोरी यूरिया जब्त…

HomeMadhya PradeshKHANDWAखालवा में खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 80 बोरी यूरिया जब्त...

Date:

खंडवा : 16 जुलाई 2025

खालवा क्षेत्र में प्रशासन ने खाद की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात एक बोलेरो पिकअप वाहन (MP 12 GA 2194) से 80 बोरी यूरिया जब्त की। यह कार्रवाई खालवा बस स्टैंड के पास रात करीब 11:30 बजे की गई। वाहन चालक मनोज राठौर, निवासी ग्राम सारोला (तहसील पंधाना), यूरिया से जुड़े किसी भी तरह के दस्तावेज — बिल या वाउचर — दिखाने में असमर्थ रहा।

बुधवार सुबह कृषि विभाग के उर्वरक गुण नियंत्रण निरीक्षक गोरेलाल वास्कले ने खालवा थाने में मामला दर्ज कराया। जांच में सामने आया कि जब्त यूरिया हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड कंपनी की थी, जिसे बिना लाइसेंस और वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। मामले में उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 7, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3(2)(अ) और धारा 7(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े : ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में डिजिटल सुविधा से बढ़ी व्यवस्थाएं, भक्तों को मिल रही राहत…

प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह सप्लाई बोरगांव बुजुर्ग के एक व्यापारी द्वारा कराई जा रही थी, जो खुद खाद तैयार करता है और उसे रात के समय किराए के वाहनों से आदिवासी क्षेत्रों में भेजता है।

गौरतलब है कि खालवा और आसपास के आदिवासी इलाकों में पहले भी नकली या अवैध खाद की आपूर्ति के मामले सामने आ चुके हैं। प्रशासन ने इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस और कृषि विभाग संयुक्त रूप से व्यापारी की भूमिका की जांच कर रहे हैं।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी की मार, 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु : प्रदेश के 16 जिलों...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...