32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दुबई यात्रा, मध्यप्रदेश में वैश्विक निवेश को नया आयाम…

HomeMadhya PradeshBhopalमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दुबई यात्रा, मध्यप्रदेश में वैश्विक निवेश को...

Date:

भोपाल : 15 जुलाई 2025

दुबई यात्रा के तीसरे दिन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत मार्ट का दौरा किया, जो भारतीय एमएसएमई उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का प्रमुख मंच बन रहा है। उन्होंने मप्र की एमएसएमई यूनिट्स को इससे जोड़ने की रणनीतियों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने दुबई की प्रमुख लॉजिस्टिक्स कंपनी डीपी वर्ल्ड के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। वे आज स्पेन की राजधानी मेड्रिड रवाना होंगे, जहां विभिन्न निवेश कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दुबई में “इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश बिजनेस फोरम” को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत का विरोध किसी देश से नहीं, बल्कि आतंकवादियों से है। उन्होंने उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में पर्यटन, टेक्सटाइल और एमएसएमई क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

यह भी पढ़े : विवादित कार्टून मामले में हेमंत मालवीय को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, गिरफ्तारी पर रोक…

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुबई में बसे भारतीय उद्यमियों ने उद्यमशीलता की नई मिसाल पेश की है। टेक्समास टेक्सटाइल यूनिट का दौरा कर उन्होंने इसे मध्यप्रदेश में लागू करने की मंशा जताई।

एसीएस संजय दुबे ने मप्र की तकनीकी क्षमताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राज्य स्पेसटेक सहित 18 तकनीकी नीतियों पर काम कर रहा है। वहीं, पर्यटन विभाग के पीएस शिवशेखर शुक्ला ने मप्र को ‘टाइगर स्टेट’, ‘चीता स्टेट’ और ‘लेपर्ड स्टेट’ बताया, जो पर्यटन निवेश के लिए उपयुक्त है।

औद्योगिक विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य में अब तक 700 से अधिक निवेश बैठकें और 30.7 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। आईबीपीसी के सचिव साहित्य चतुर्वेदी ने कहा कि सीएम की यह यात्रा भारत-यूएई संबंधों को और सुदृढ़ करेगी।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी की मार, 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु : प्रदेश के 16 जिलों...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...