24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

विवादित कार्टून मामले में हेमंत मालवीय को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत, गिरफ्तारी पर रोक…

HomeMadhya PradeshIndoreविवादित कार्टून मामले में हेमंत मालवीय को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत,...

Date:

इंदौर : 15 जुलाई 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर विवादित कार्टून बनाने वाले इंदौर निवासी हेमंत मालवीय को सुप्रीम कोर्ट से मंगलवार को अंतरिम राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए कहा कि अगले आदेश तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर अगली सुनवाई अगस्त में होगी।

इससे पहले सोमवार को कोर्ट ने तत्काल राहत देने से इनकार करते हुए मालवीय को माफी मांगने के लिए समय दिया था। मालवीय की याचिका हाईकोर्ट से खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

यह भी पढ़े : आवारा कुत्तों का बढ़ता खतरा, छात्रा पर हमला, 6 माह में 24 हजार केस…

एडवोकेट वृंदा ग्रोवर ने मालवीय की ओर से दलील दी कि विवादित पोस्ट हटा दी गई है और यह मामला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा है। वहीं कोर्ट ने कार्टून को “भड़काऊ” और “अशोभनीय” बताया।

मालवीय पर भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 67ए के तहत केस दर्ज किया गया है। हाईकोर्ट ने भी जमानत खारिज करते हुए कहा था कि उन्होंने अभिव्यक्ति की आजादी की सीमाएं लांघी हैं।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...