30.1 C
Raipur
Tuesday, March 31, 2026

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को मिला नया चीफ जस्टिस, जस्टिस संजीव सचदेवा की नियुक्ति…

HomeMadhya PradeshJABALPURमध्यप्रदेश हाईकोर्ट को मिला नया चीफ जस्टिस, जस्टिस संजीव सचदेवा की नियुक्ति...

Date:

जबलपुर : 15 जुलाई 2025

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। केंद्र सरकार ने जस्टिस संजीव सचदेवा को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की है। वे अभी तक कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

जस्टिस सचदेवा को 24 मई 2025 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था, जब तत्कालीन चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत सेवानिवृत्त हुए थे। इससे पहले भी वे 9 जुलाई से 24 सितंबर 2024 तक इस पद का कार्यभार संभाल चुके हैं। उनका ट्रांसफर 30 मई 2024 को दिल्ली हाईकोर्ट से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में हुआ था।

यह भी पढे : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दुबई यात्रा, मध्यप्रदेश में वैश्विक निवेश को नया आयाम…

जबलपुर हाईकोर्ट को एक और जज मिला

इसके साथ ही केंद्र ने जस्टिस विवेक कुमार सिंह को मद्रास हाईकोर्ट से ट्रांसफर कर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर भेजा है। उनकी शपथ जबलपुर में मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा दिलाएंगे। इन नई नियुक्तियों के बाद हाईकोर्ट में कुल 34 जज हो गए हैं, जबकि 53 स्वीकृत पदों में से अब भी 19 रिक्त हैं।

शपथ ग्रहण जल्द

जस्टिस सचदेवा को राज्यपाल भोपाल में शपथ दिलाएंगे। हालांकि, तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...