24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

भोलेनाथ को रिझाने निकले शिवभक्त, भूतनाथ का रूप धरकर की पदयात्रा डिप्टी सीएम विजय शर्मा और सांसद संतोष पांडेय ने किया जलाभिषेक…

HomeKAWARDHAभोलेनाथ को रिझाने निकले शिवभक्त, भूतनाथ का रूप धरकर की पदयात्रा डिप्टी...

Date:

कवर्धा, 11 जुलाई 2025

सावन के पहले सोमवार को कवर्धा में श्रद्धा और भक्ति की अनोखी मिसाल देखने को मिली। यहां प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर से प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर तक 18 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कांवड़ लिए भक्तों ने भूतनाथ का रूप धरकर भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए भजन-कीर्तन करते हुए यह पदयात्रा पूरी की। इस धार्मिक आयोजन में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और लोकसभा सांसद संतोष पांडेय भी शामिल हुए। दोनों नेताओं ने भोरमदेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और प्रदेशवासियों की सुख-शांति की कामना की।

यह भी पढ़ें;बीजापुर में IED ब्लास्ट: जवानों को निशाना बनाने के लिए लगाया बम, ग्रामीण आए चपेट में…

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, “सावन महादेव का प्रिय माह है। आज विधानसभा सत्र का भी पहला दिन है, परंतु पदयात्रा में शामिल होकर मैंने भगवान से राज्य के कल्याण की प्रार्थना की है।” हर साल सावन के पहले सोमवार को यह पदयात्रा आयोजित की जाती है। इस बार भी सुबह बूढ़ा महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कांवड़ यात्रा शुरू हुई। पूरे मार्ग में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष गूंजते रहे। भक्तों की टोली शिव भजनों पर झूमती-गाती आगे बढ़ी।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। इस वर्ष सावन 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक रहेगा। माना जाता है कि सावन के सोमवार को की गई शिव आराधना से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि सावन का महीना भक्ति और साधना का प्रतीक है। “हमने भगवान शिव से छत्तीसगढ़ की समृद्धि और शांति की कामना की है।”

पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्तों ने शिव के विभिन्न स्वरूपों का वेश धरकर भक्ति की अलख जगाई।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विश्लेषण: 2028 की राजनीति में चेहरे फिर वही, क्या दोहराएगा छत्तीसगढ़ अपना इतिहास?

रायपुर/कवर्धा: जितेंद्र पांडे छत्तीसगढ़ की राजनीति में बीते एक दशक...

60 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, 4 की मौत, 2 गंभीर घायल…

कवर्धा : 11 जुलाई 2025 जिले के कुकदूर थाना अंतर्गत...