36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

कबीरधाम में बिजली संकट: कलेक्टर बंगले का घेराव, दो महीने से ट्रांसफॉर्मर खराब, ग्रामीण बेहाल…

HomeChhattisgarhकबीरधाम में बिजली संकट: कलेक्टर बंगले का घेराव, दो महीने से ट्रांसफॉर्मर...

Date:

कबीरधाम : 10 अगस्त 2025,

कबीरधाम (कवर्धा)। जिले के ग्राम तमरुवा में पिछले दो महीनों से बिजली संकट गहराने के खिलाफ रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्टर बंगले के बाहर पहुंच गए और नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग को लेकर घेराव किया। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग लापरवाही बरत रहा है।

दो बार बैलगाड़ी में आया ट्रांसफॉर्मर, दोनों बार निकला खराब:
ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के बाहर खार में लगा ट्रांसफॉर्मर दो माह से खराब है। पहले से ही एक ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा था, वहीं ओवरलोड होने के कारण दूसरा भी बंद हो गया। आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारी दो बार बैलगाड़ी में ट्रांसफॉर्मर लेकर आए, लेकिन दोनों बार वह भी खराब निकला। इस दौरान बैलगाड़ी में ट्रांसफॉर्मर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से प्रशासन की किरकिरी भी हुई थी, बावजूद इसके स्थिति जस की तस बनी हुई है।

पेयजल और सिंचाई ठप, ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं:
बिजली गुल होने से गांव में पेयजल आपूर्ति और सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई है। गर्मी के मौसम में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीण जानकीराम सिन्हा ने बताया, “हम लोग आवेदन देकर थक चुके हैं। ट्रांसफॉर्मर खराब होने से फसलें चौपट होने की कगार पर हैं। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो महिलाएं और बच्चों को भी लेकर धरना देंगे।”

कांग्रेस नेता तुकाराम चन्द्रवंशी ने कहा, “मंत्री के गृह जिले में लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। अधिकारी गोल-गोल बातें कर ग्रामीणों को गुमराह कर रहे हैं। गांव में अंधेरा छाया है, सिंचाई तो दूर पीने का पानी भी नहीं मिल रहा।”

कलेक्टर से मुलाकात नहीं, बंगले के बाहर बैठे रहे ग्रामीण:
रविवार को ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, लेकिन छुट्टी होने से ऑफिस बंद था। इसके बाद सभी लोग सीधे कलेक्टर बंगले पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि कलेक्टर न तो फोन उठा रहे हैं और न ही मुलाकात कर रहे हैं। बिजली संकट के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...