26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

मध्यप्रदेश पैरामेडिकल कॉलेजों की मान्यता में फर्जीवाड़ा, हाईकोर्ट ने जनहित याचिका स्वीकार की…

HomeMadhya PradeshJABALPURमध्यप्रदेश पैरामेडिकल कॉलेजों की मान्यता में फर्जीवाड़ा, हाईकोर्ट ने जनहित याचिका स्वीकार...

Date:

जबलपुर : 12 जुलाई 2025

मध्यप्रदेश में पैरामेडिकल कॉलेजों की मान्यता को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जबलपुर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रदेश के कई सरकारी और निजी कॉलेजों को बिना जांच और प्रक्रिया के मान्यता दे दी गई है। हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए याचिका स्वीकार की है और मध्यप्रदेश पैरामेडिकल काउंसिल के चेयरमैन व रजिस्ट्रार को पक्षकार बनाने के निर्देश दिए हैं।

यह याचिका लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन द्वारा नर्सिंग घोटाले से जुड़ी जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान पेश की गई। याचिका में बताया गया कि सत्र 2023-24 और 2024-25 में कई कॉलेजों को बिना भौतिक निरीक्षण के मान्यता दे दी गई। इतना ही नहीं, कई कॉलेजों द्वारा बिना विश्वविद्यालय से संबद्धता लिए ही छात्रों को दाखिला दिया जा रहा है।

यह भी पढ़े : शादी का वादा कर मुकरा प्रेमी, विवाहिता ने की आत्महत्या, आरोपी पर केस दर्ज…

चौंकाने वाली बात यह है कि जिन कॉलेजों को नर्सिंग घोटाले में सीबीआई ने “अनसूटेबल” घोषित किया था, उन्हीं भवनों में अब पैरामेडिकल कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं और उन्हें भी मान्यता दे दी गई है।

हाईकोर्ट ने इस मामले को जनहित याचिका के रूप में पंजीबद्ध करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई 16 जुलाई को तय की है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेंद्र शुक्ला पैरामेडिकल काउंसिल के पदेन चेयरमैन हैं।

अब इस मामले में हाईकोर्ट की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि यह छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता से जुड़ा गंभीर मसला बन गया है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी की मार, 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु : प्रदेश के 16 जिलों...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...