30.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

शादी का वादा कर मुकरा प्रेमी, विवाहिता ने की आत्महत्या, आरोपी पर केस दर्ज…

HomeMadhya PradeshGWALIORशादी का वादा कर मुकरा प्रेमी, विवाहिता ने की आत्महत्या, आरोपी पर...

Date:

ग्वालियर : 12 जुलाई 2025

ग्वालियर के चंदन नगर इलाके में एक विवाहिता ने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 12 जून की है। मृतका की पहचान 23 वर्षीय मुस्कान जोशी पत्नी डोगर जोशी के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रेमी अजय (23), निवासी मडराई का पुरा, बानमोर मुरैना के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मुस्कान की शादी पांच साल पहले हुई थी, लेकिन पति से अनबन के चलते वह मायके लौट आई थी और अदालत में केस भी चल रहा था। इस दौरान उसकी अजय से दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों पिछले ढाई साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे और साथ रह रहे थे।

यह भी पढ़े : डबरा से चोरी हुई स्कॉर्पियो 18 घंटे बाद बरामद, बदमाश जंगल में फरार, पुलिस कर रही सर्चिंग…

अजय ने मुस्कान से शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया। इससे मानसिक रूप से आहत होकर मुस्कान ने आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

यह मामला धोखे और भावनात्मक शोषण का गंभीर उदाहरण है, जिसमें एक महिला ने विश्वासघात से टूटकर अपनी जान दे दी। पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...