20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

मलगांव में मुआवजा घोटाला, 152 ‘गायब मकानों’ का खुलासा, SDM ने दिए वसूली के निर्देश…

HomeChhattisgarhमलगांव में मुआवजा घोटाला, 152 'गायब मकानों' का खुलासा, SDM ने दिए...

Date:

कोरबा : 02 जुलाई 2025

एसईसीएल (SECL) की दीपका विस्तार परियोजना के तहत ग्राम मलगांव में 152 मकान ‘काल्पनिक’ पाए गए हैं। ये मकान मुआवजा सूची में दर्ज तो थे, लेकिन जमीन पर मौजूद ही नहीं हैं। मामला तब सामने आया जब मई 2025 में गांव में विस्थापन की प्रक्रिया शुरू हुई।

जिला प्रशासन के मुताबिक, 2022-23 में की गई संपत्ति गणना में 1638 मकानों की माप पुस्तिका (Measurement Book) तैयार की गई थी। मगर विस्थापन के दौरान SECL और राजस्व विभाग की जांच में पता चला कि 78 मकान मौके पर नहीं हैं। वहीं गूगल अर्थ की 2018–2022 की तस्वीरों से 74 और मकान भी फर्जी पाए गए। कुल मिलाकर 152 मकान वास्तव में कभी बने ही नहीं थे।

यह भी पढ़े : कोरोना वैक्सीन और अचानक मौतों में कोई संबंध नहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया स्पष्ट, ICMR-AIIMS के अध्ययन से पुष्टि…

कटघोरा SDM रोहित सिंह ने SECL को मुआवजा रोकने और अगर भुगतान हो चुका हो तो 15 दिन में वसूली के निर्देश दिए हैं। साथ ही तीन दिन में पूरी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

ग्रामीणों की शिकायत पर इस मामले में CBI ने भी जांच शुरू की है। माना जा रहा है कि सर्वेक्षण टीम ने गड़बड़ी कर मुआवजा तय किया, जिसमें राजस्व और SECL अधिकारियों की मिलीभगत हो सकती है। सबसे अहम बात यह है कि कई फर्जी मालिक पहले ही मुआवजा ले चुके हैं, जबकि असली प्रभावित लोग आज भी इंतजार कर रहे हैं। अब सभी की नजर इस पर है कि क्या दोषी अफसरों पर कार्रवाई होगी या यह मामला भी अन्य घोटालों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...