20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

कोरोना वैक्सीन और अचानक मौतों में कोई संबंध नहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया स्पष्ट, ICMR-AIIMS के अध्ययन से पुष्टि…

HomeNationalकोरोना वैक्सीन और अचानक मौतों में कोई संबंध नहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने...

Date:

नई दिल्ली : 02 जुलाई 2025

कोरोना वैक्सीन को लेकर फैल रही भ्रांतियों पर विराम लगाते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 टीकों और अचानक दिल का दौरा पड़ने जैसी मौतों के बीच कोई संबंध नहीं पाया गया है। यह निष्कर्ष इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और एम्स (AIIMS) द्वारा किए गए गहन वैज्ञानिक अध्ययन पर आधारित है।

कोरोना महामारी के बाद कई ऐसे वीडियो सामने आए थे जिनमें लोग चलते-फिरते, नाचते या खेलते समय अचानक गिरते और दम तोड़ते नजर आए। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह आशंका बढ़ी कि शायद कोरोना वैक्सीन इन मौतों की वजह हो सकती है। मंत्रालय ने इन सभी अटकलों को बेबुनियाद और भ्रामक बताया है।

वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि ICMR और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) के अध्ययन के मुताबिक, भारत में इस्तेमाल की गई कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी हैं। गंभीर साइड इफेक्ट के मामले बहुत ही दुर्लभ हैं और अधिकांश लोगों को इससे कोई गंभीर समस्या नहीं होती।

यह भी पढ़े : रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़े गए डॉक्टर: मेडिकल कॉलेज की मान्यता दिलाने के एवज में बड़ा घोटाला, CBI की 6 राज्यों में छापेमारी…

मौतों के कई कारण हो सकते हैं

मंत्रालय ने यह भी बताया कि अचानक मौतों के पीछे वैक्‍सीन नहीं, बल्कि कई अन्य कारक जिम्मेदार हो सकते हैं। इनमें अनुवांशिक कारण (जेनेटिक्स), गलत जीवनशैली, पहले से मौजूद बीमारियां जैसे हृदय संबंधी समस्याएं, और कोरोना संक्रमण की जटिलताएं शामिल हैं।

दो स्तरों पर हुआ अध्ययन

ICMR और NCDC ने इस विषय पर दो तरह के अध्ययन किए। पहला अध्ययन अक्टूबर 2021 से मार्च 2023 के बीच हुई मौतों के पुराने डेटा पर आधारित था, जबकि दूसरा अध्ययन रियल टाइम जांच के जरिए किया गया।
यह अध्ययन 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 47 अस्पतालों में किया गया, जिसमें 18 से 45 वर्ष की उम्र के उन लोगों की मौतों की जांच की गई जो पहले स्वस्थ दिख रहे थे लेकिन अचानक मौत का शिकार हो गए।

वैज्ञानिकों की सलाह

वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया है कि कोरोना टीकों और अचानक होने वाली मौतों के बीच संबंध स्थापित करने वाले दावे न केवल गलत हैं, बल्कि समाज में अनावश्यक डर भी पैदा करते हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर ही अपनी राय बनाएं।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ईडी जल्द जारी कर सकती है टीना अंबानी को नया समन…

नई दिल्ली /भारत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कारोबारी अनिल...