कांकेर : 02 जुलाई 2025
कांकेर शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, इमलीपारा में मंगलवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक तेंदुआ बाउंड्रीवाल लांघकर कॉलोनी के अंदर घुस आया। यह घटना रात करीब 9 बजे की है। कॉलोनी में घुसते ही तेंदुए ने एक गाय के बछड़े पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। इस पूरी घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने मोबाइल से रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेंदुआ पहले बाउंड्रीवाल पर दिखा, जिसे देखकर लोग चौंक गए और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। तभी अचानक तेंदुआ कॉलोनी के अंदर कूद गया और कुछ ही पलों में बछड़े को दबोच लिया। घटना के बाद कॉलोनी में सन्नाटा पसर गया है। लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं और घरों से बाहर निकलने में भी घबरा रहे हैं।
यह भी पढ़े : मलगांव में मुआवजा घोटाला, 152 ‘गायब मकानों’ का खुलासा, SDM ने दिए वसूली के निर्देश…
यह इलाका कांकेर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां पहले भी भालू और तेंदुए के कॉलोनियों में घुसने की घटनाएं हो चुकी हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और रात के समय घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और वन्यजीवों की आवाजाही रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


