36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

बीजापुर मुठभेड़: एक नक्सली ढेर, कई घायल होने की आशंका | ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ अभियान के तहत सर्च ऑपरेशन जारी…

HomeChhattisgarhBIJAPURबीजापुर मुठभेड़: एक नक्सली ढेर, कई घायल होने की आशंका | 'नक्सल...

Date:

बीजापुर: 22 अप्रैल 2025 (टीम)

बस्तर के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया है, जबकि कई नक्सलियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। यह मुठभेड़ ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ अभियान के तहत चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवानों की टीम बीजापुर के घने जंगलों में सर्चिंग पर निकली थी, तभी घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल पर खून के धब्बे और घसीटने के निशान मिलने से कई अन्य नक्सलियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन क्षेत्र में जारी है।

गृह मंत्री अमित शाह द्वारा घोषित ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ अभियान के तहत मार्च 2026 तक पूरे बस्तर क्षेत्र को नक्सलमुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार भी इस दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए पुनर्वास नीति के तहत आवास और अन्य सुविधाएं प्रदान कर रही है।

हाल ही में बस्तर दौरे पर आए अमित शाह ने घोषणा की थी कि जो गांव नक्सल मुक्त घोषित होंगे, उन्हें 1 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी।बस्तर में यह मुठभेड़ अभियान नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...