20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

सारंगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसा! दो युवकों की मौके पर ही मौत…

HomeChhattisgarhसारंगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसा! दो युवकों की मौके पर ही...

Date:

सारंगढ़: 20 अप्रैल 2025 (टीम)

सारंगढ़ जिले में शनिवार को दो अलग-अलग दर्दनाक सड़क हादसों में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों हादसों ने क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल पैदा कर दिया है।

पहला हादसा सारंगढ़ के टीमरलगा गांव के पास हुआ जहां एक तेज रफ्तार अर्टिका कार ने स्कूटी और मोटरसाइकिल सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सवार युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृत युवक की पहचान की जा रही है। वहीं स्कूटी सवार युवक का एक पैर बुरी तरह से टूट गया जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया था।

दूसरी घटना ग्राम दानसरा के पास नेशनल हाईवे पर हुई जहां एक खड़े ट्रक में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की भी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक सड़क किनारे खड़ा था और बाइक सवार युवक को शायद समय रहते ट्रक नजर नहीं आया।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...