HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ में तबादलों की बयार: 20 आईपीएस अफसरों के स्थानांतरण, 9 जिलों...

Date:

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बयार: 20 आईपीएस अफसरों के स्थानांतरण, 9 जिलों के एसपी और 2 आईजी बदले…

रायपुर: 20 अप्रैल 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को जहां 41 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था, वहीं अब शनिवार को राज्य सरकार ने आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है। गृह विभाग, महानदी भवन द्वारा जारी इस आदेश में कुल 20 आईपीएस अफसरों के नाम शामिल हैं।

तबादले के इस क्रम में 9 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) और 2 जिलों के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। दुर्ग जिले के एसपी जितेंद्र शुक्ला को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की पांचवी वाहिनी, जगदलपुर का प्रभार दिया गया है। वहीं, धमतरी, बलौदाबाजार, पेंड्रा और बालोद सहित अन्य जिलों के एसपी भी बदले गए हैं।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय प्रशासनिक दक्षता और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व ही सरकार ने 41 आईएएस अधिकारियों का तबादला करते हुए कई जिलों के कलेक्टरों को भी बदला था।

तबादले की इस सूची को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है, और आने वाले दिनों में और भी फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।

खबरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ लखनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर की...

छत्तीसगढ़ में अब महंगी हुई RTO की 15 सेवाएं, बस परमिट 4 गुना महंगा; जानिए नई फीस…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर: छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग की 15...