फर्जी डॉक्टर के इलाज से हुई थी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित राजेंद्र शुक्ल की मौत? 18 साल बाद बड़ा खुलासा…

HomeCHHATTISGARHBILASPURफर्जी डॉक्टर के इलाज से हुई थी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित राजेंद्र...

Date:

बिलासपुर: 20 अप्रैल 2025

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता पंडित राजेंद्र शुक्ल की मृत्यु को लेकर 18 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वर्ष 2006 में बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान हुई उनकी मौत के मामले में अब एक फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

सरकंडा थाना पुलिस ने आरोपी नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जॉन केम के खिलाफ IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी), 465, 466, 468, 471 (जालसाजी), 304 (गैर इरादतन हत्या) और 34 के तहत केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र बिना किसी विशेषज्ञ डिग्री के खुद को कार्डियोलॉजिस्ट बताकर मरीजों का इलाज कर रहा था।

यह मामला तब फिर सुर्खियों में आया जब दमोह के मिशन अस्पताल में नरेंद्र यादव के इलाज के दौरान 7 मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद पंडित राजेंद्र शुक्ल के परिजनों ने उनकी मौत की दोबारा जांच की मांग की। चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि शुक्ल का ऑपरेशन भी इसी फर्जी डॉक्टर द्वारा किया गया था।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के तत्कालीन अध्यक्ष और वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वायएस दुबे की जांच में पता चला कि नरेंद्र के पास केवल MBBS की डिग्री है और वह कार्डियोलॉजी का विशेषज्ञ नहीं था। अपोलो अस्पताल द्वारा की गई जांच में आरोपी के दस्तावेजों में भी गड़बड़ियां पाई गईं—नाम, जन्मतिथि और पिता का नाम अलग-अलग रिकॉर्ड में दर्ज थे, जिससे उसकी पहचान संदिग्ध पाई गई।

करीब 32 वर्षों तक विधायक और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रह चुके पंडित राजेंद्र शुक्ल की मौत से जुड़ा यह मामला न सिर्फ चिकित्सा व्यवस्था की लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि यह भी सवाल खड़ा करता है कि आखिर एक फर्जी डॉक्टर इतने वर्षों तक कैसे बेरोकटोक सक्रिय रहा?

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...