खरियार रोड में ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार…

HomeCHHATTISGARHखरियार रोड में ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार...

Date:

खरियार रोड/नुआपाड़ा: 10 अप्रैल 2025 (तलेश्वर देवांगन )

नुआपाड़ा ज़िले के खरियार रोड क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जोंक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत धोबीपारा मोहल्ले में की गई।

पुलिस अधीक्षक जी.आर. राघवेंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम मिली गुप्त सूचना के आधार पर जोंक पुलिस ने वार्ड नंबर 13 स्थित बंटी अग्रवाल और तन्नू अग्रवाल के घर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान गुंजा अग्रवाल (23), पायल अग्रवाल (25) और बंटी अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 30 किलोग्राम से अधिक गांजा, कोडीन युक्त कफ सिरप की 73 अधजली बोतलें, स्पास्मो प्रोक्सीवॉन की 115 टैबलेट, नाइट्रोसन-10 की 20 गोलियां और कुछ पेंटाजोसिन लैक्टेट इंजेक्शन बरामद किए। इसके अलावा ₹85,000 नकद, दो चार पहिया वाहन और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ओडिशा के कंधमाल ज़िले से गांजा लाकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई करते थे। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को बुधवार शाम न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...