27.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 288 श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन उज्जैन, ओंकारेश्वर रवाना…

HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 288 श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन...

Date:

सूरजपुर, 10 अप्रैल 2025 (अजय लाल )
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित विशेष तीर्थ यात्रा में आज सूरजपुर रोड रेलवे स्टेशन से 288 वरिष्ठ नागरिकों का दल उज्जैन, ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन से रवाना हुआ। इस अवसर पर समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया और तीर्थ यात्रियों से संवाद कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य उन वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा का अवसर देना है जो आर्थिक या अन्य कारणों से यह यात्रा नहीं कर पाते थे। उन्होंने कहा, “सरकार का उद्देश्य केवल तीर्थ यात्रा कराना नहीं, बल्कि लोगों को उनकी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना भी है।”

इस अवसर पर स्टेशन परिसर में श्रद्धालु यात्रियों के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, आम नागरिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि यह योजना राज्य सरकार की बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान को दर्शाती है। उन्होंने यह भी बताया कि यात्रा के दौरान भोजन, आवास, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य सभी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विधायक श्री भुलन सिंह मरावी, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण, जिला पंचायत सदस्य श्री बाबूलाल सिंह मरापो, श्रीमती कुसुम, सुश्री मोनिका, एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

यात्रा 10 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलेगी, जिसमें तीर्थयात्री उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। वरिष्ठ नागरिकों ने इस अनोखी पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस योजना से उन्हें न केवल आध्यात्मिक लाभ मिल रहा है, बल्कि मानसिक शांति भी प्राप्त हो रही है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...