रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की सिर धड़ से अलग होकर मौत, दो नाबालिग घायल…

HomeCHHATTISGARHरायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की सिर धड़ से...

Date:

रायपुर : 02 अप्रैल 2025 (भूषण )

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवती की सिर धड़ से अलग होने के कारण मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य नाबालिग लड़कियां घायल हो गईं। यह भयावह दुर्घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे घटी, जो CCTV कैमरे में कैद हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम आलिया खान (18) पिता रमजान खान है, जो टिकरापारा के चौरसिया कॉलोनी की रहने वाली थी और कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। वह अपनी दो सहेलियों के साथ स्कूटी पर सवार होकर बोरियाखुर्द से कमल विहार की ओर घूमने जा रही थी। स्कूटी की रफ्तार तेज होने के कारण वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी चला रही आलिया खान का सिर डिवाइडर में लगे लोहे के एंगल से टकरा गया और सिर धड़ से अलग हो गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

स्कूटी पर पीछे बैठी दो अन्य लड़कियां, आलिया खान (14) पिता इमरोज़ खान और बुशरा खान (17) पिता अलाउद्दीन खान को सिर और पैर में चोटें आई हैं। राहगीरों ने तत्काल इस हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की।

CCTV फुटेज में कैद हुआ हादसा:

इस भीषण हादसे का पूरा दृश्य इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि स्कूटी तेज गति से चल रही थी, तभी अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई और यह दर्दनाक घटना घटित हुई।

पुलिस की जांच जारी:

टिकरापारा थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों की हालत अब सामान्य है। पुलिस इस मामले में विस्तृत जांच कर रही है, साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

दैनिक ख़बरों के लिए : www.swatantrachhattisgarh.com पर जाए ,सबस्क्राईब करें |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पोखन यादव हत्याकांड में दोषियों को झटका, हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ सुनियोजित हत्या मामले में तीन आरोपितों की...

बलौदाबाजार में महिला की हत्या से सनसनी, देवर गिरफ्तार…

बलौदाबाजार / छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु सिविल लाइन क्षेत्र में 28...

बिजली बिल गड़बड़ी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 2700 मामलों की जानकारी मिलने का दावा…

रायपुर / छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने...