28.1 C
Raipur
Monday, April 6, 2026

आंध्र प्रदेश के 30 मंडलों में लू का अलर्ट, कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना…

HomeAndhra Pradeshआंध्र प्रदेश के 30 मंडलों में लू का अलर्ट, कुछ इलाकों में...

Date:

अमरावती : 02 अप्रैल 2025 (राखी श्रीवास्तव )

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने बुधवार को राज्य के 30 मंडलों में लू चलने की संभावना जताई है। प्रभावित क्षेत्रों में श्रीकाकुलम, विजयनगरम, अल्लूरी सीताराम राजू, पार्वतीपुरम मान्यम, काकीनाडा और पूर्व गोदावरी जिले के मंडल शामिल हैं।

एपीएसडीएमए के प्रबंध निदेशक आर. कुर्मानध ने बताया कि लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “आंध्र प्रदेश के कई मंडलों में 2 अप्रैल को लू चलने का अनुमान है, ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरती जाए।”

इसके साथ ही, श्री सत्य साई और चित्तूर जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मंगलवार को कुरनूल के उलिंडाकोंडा और विजयनगरम के नेलिवाड़ा में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वाईएसआर कड़पा जिले के वेम्पल्ले में तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य जिलों में भी तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। राज्य प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और लू से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

92 साल में पहली बार: विशाखापत्तनम पोर्ट ने रचा इतिहास, 345 दिनों में 85.07 मिलियन टन कार्गो हैंडल…

विशाखापत्तनम / आन्ध्रप्रदेश by: राखी श्रीवास्तव हाइलाइट्स 92 साल के...

भारतीय रेलवे का तकनीकी कदम: विशाखापत्तनम स्टेशन पर तैनात हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट ‘एएससी अर्जुन’

विशाखापत्तनम/आँध्रप्रदेश /राखी श्रीवास्तव हाइलाइट :• यात्रियों की सुरक्षा और...