18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

नागपुर: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल विभाग आग बुझाने में जुटा।

HomeChhattisgarhनागपुर: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल विभाग आग बुझाने में जुटा।

Date:

नागपुर: 25 मार्च 2025 (एजेंसी)

नागपुर के कलमना इलाके में एक फैक्ट्री में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। हालांकि, आग इतनी विकराल थी कि इसे पूरी तरह काबू में लाने में दमकल कर्मियों को कई घंटे लग सकते हैं।

कलमना फायर स्टेशन के प्रभारी शेख अकलीम ने बताया, “हमें शाम 7:30-8:00 बजे के आसपास आग लगने की सूचना मिली। जब हमारी टीम मौके पर पहुंची, तो देखा कि आग बहुत बड़ी थी। हम आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इसे पूरी तरह नियंत्रित करने में अभी 2-3 घंटे और लग सकते हैं।”

अब तक नहीं मिली हताहतों की सूचना:

अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील सामग्रियों के कारण आग तेजी से फैल गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है, लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है।

दमकल की 8 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं:

आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 8 गाड़ियां और दर्जनों दमकल कर्मी मौके पर जुटे हुए हैं। आसपास के इलाकों में धुएं का गुबार देखा जा सकता है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।

घटनास्थल पर दमकल विभाग के अलावा पुलिस भी मौजूद है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में आने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...