20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

किसान ने किया कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप…

HomeChhattisgarhकिसान ने किया कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश, प्रशासन पर लगाए गंभीर...

Date:

सारंगढ़-बिलाईगढ़: 25 मार्च 2025 (मिलाप बरेंठ)

प्रशासन की उदासीनता से परेशान एक किसान ने आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे रोक लिया। खुरसुला गांव के किसान अग्रेश्वर पटेल का आरोप है कि दबंगों ने पूरे गांव में अवैध कब्जा कर लिया है, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। वहीं, पटवारी और तहसीलदार कमलेश सिदार पर आरोप है कि उन्होंने किसान का घर बुलडोजर से तुड़वा दिया, खेत में लगे बोर को उखड़वा दिया और उसकी जमीन तक जाने का रास्ता भी बंद करवा दिया।

किसान का कहना है कि उसने कई बार कलेक्टर से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने से वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया। मंगलवार को किसान पेट्रोल की बोतल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा और आत्मदाह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तुरंत उसे रोक लिया और पेट्रोल जब्त कर लिया।

फिलहाल, प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। किसान ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है, और लोग प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

ख़बरें और भी … व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...