31.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

रायपुर-विशाखापट्टनम के बीच सीधी उड़ान की सौगात, 31 मार्च से इंडिगो शुरू करेगी सेवा…

HomeChhattisgarhरायपुर-विशाखापट्टनम के बीच सीधी उड़ान की सौगात, 31 मार्च से इंडिगो शुरू...

Date:

रायपुर : 25 मार्च 2025 (भूषण )

छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से मांग की जा रही रायपुर-विशाखापट्टनम सीधी उड़ान की सुविधा आखिरकार शुरू होने जा रही है। बजट एयरलाइन इंडिगो ने इस रूट पर 31 मार्च से नई फ्लाइट शुरू करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। इंडिगो इस रूट पर 78-सीटर एटीआर विमान का संचालन करेगी, जिससे यात्रियों को सिर्फ 1.5 घंटे में विशाखापट्टनम पहुंचने की सुविधा मिलेगी। यह उड़ान हफ्ते में पांच दिन – सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होगी।

₹3,000 में मिलेगी शुरुआती टिकट:

फ्लाइट सेवा शुरू होने के पहले दिन, यानी 31 मार्च, के लिए टिकट सिर्फ ₹3,000 में उपलब्ध है। इस किफायती किराए से यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा, खासकर उन लोगों को जो चिकित्सा, शिक्षा, पर्यटन या शादी समारोहों के लिए विशाखापट्टनम की यात्रा करते हैं। विशाखापट्टनम स्वास्थ्य सेवाओं, उच्च शिक्षा संस्थानों, वीकेंड टूरिज्म और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में काफी लोकप्रिय है। इस सीधी उड़ान के शुरू होने से रायपुर और आसपास के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इंडिगो एयरलाइन के अनुसार, नई फ्लाइट सेवा से दोनों शहरों के बीच व्यापार, पर्यटन और मेडिकल सुविधाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए आगे इस रूट पर और फ्लाइट्स भी जोड़ी जा सकती हैं।

ख़बरें और भी … व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...