20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

कलेक्टर ने किया अतिसंवेदनशील गांवों का दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा…

HomeChhattisgarhकलेक्टर ने किया अतिसंवेदनशील गांवों का दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा...

Date:

कोंडागांव : 20 मार्च 2025 (मनोज शर्मा )

कोण्डागांव। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मर्दापाल तहसील के अतिसंवेदनशील गांवों का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार भी उनके साथ थे। कलेक्टर दुदावत स्वयं बाइक चलाकर हड़ेली से 18 किलोमीटर दूर बेचा गांव पहुंचे।

गांव में उन्होंने प्राथमिक शाला परिसर में ग्रामीणों और बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राथमिक शाला, मध्यान्ह भोजन और पेयजल आपूर्ति की जानकारी ली। कलेक्टर ने पीएचई अधिकारियों को जल्द हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के निर्देश दिए।

उन्होंने आश्वासन दिया कि तीन माह में प्राथमिक शाला भवन तैयार हो जाएगा। साथ ही, उप स्वास्थ्य केंद्र, देवगुड़ी और आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्राथमिक शाला में जल्द विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए विद्युत विभाग को आदेशित किया।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...