27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

PCC चीफ दीपक बैज के घर की रेकी के चलते पूर्व CM भूपेश ने सरकार पर लगाए आरोप…

HomeChhattisgarhPCC चीफ दीपक बैज के घर की रेकी के चलते पूर्व CM...

Date:

रायपुर: 28 फरवरी 2025 (एडमिन)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के घर की रेकी हो रही है। गुरुवार को बैज के घर की रेकी करते हुए दंतेवाड़ा पुलिस के एक पुलिस अफसर को देखा गया है । मामला उजागर होते ही प्रदेश की सियासत में हड़कंप मच गया है। भूपेश बघेल ने विष्णु देव साय की सरकार को इस मामले में घेरा है। भूपेश ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को कौन सा डर सता रहा है कि विपक्ष के नेताओं की जासूसी करवा रही है ।

दरअसल दंतेवाड़ा के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम के खिलाफ दंतेवाड़ा के किरंदुल थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। प्रशासन ने उनकी संपत्ति भी जब्त की है। नीलामी की तारीख भी तय कर दी है। मामला हिरोली-डोकापारा की सड़क निर्माण में हुई गड़बड़ी से जुड़ा हुआ है।

बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा पुलिस के इंस्पेक्टर नरेश सलाम उनकी तलाश के लिए रायपुर गए हुए थे। जहां दीपक बैज के घर के बाहर रेकी करते हुए उन्हें कार्यकर्ताओं ने देखा। इसे बाद हड़कंप मच गया। दीपक बैज इस मामले में आज शुक्रवार की दोपहर प्रेस कांफ्रेंस लेंगे।

बने रहिये www.swatantrachhattisgarh.com के साथ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...