34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

रायपुर में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो अगल – अलग ढाबे पर छापेमारी…

HomeChhattisgarhरायपुर में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो अगल...

Date:

रायपुर : 28 फरवरी 2025 (सिटी डेस्क)

राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। गुरुवार-शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली दरबार और पंचतारा ढाबे में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इस पर थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। दिल्ली दरबार ढाबे में छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध शराब जब्त की और मौके पर मौजूद ग्राहकों से पूछताछ की। ढाबा संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा ऐसा पाया गया, तो कानूनी कार्रवाई होगी। छापेमारी के दौरान दिल्ली दरबार ढाबे में खाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। लात-घूंसे और कुर्सियां चलने लगीं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने वहां से शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की |

दिल्ली दरबार के साथ-साथ पंचतारा ढाबे में भी अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वहां सतर्कता बरती गई। तेलीबांधा थाना पुलिस अब पंचतारा ढाबे पर विशेष नजर बनाए हुए है और जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

अवैध कारोबारियों को अंतिम चेतावनी:

थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने स्पष्ट किया कि यदि किसी ढाबे में अवैध शराब बिक्री या देर रात संचालन जारी रहा, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि यदि कोई नियमों की अनदेखी करेगा, तो ढाबे को सील कर दिया जाएगा और संबंधित व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ख़बरें और भी…हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें | https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...