24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

बीजापुर में 9 हार्डकोर माओवादियों ने किया समर्पण: 23 लाख का था इनाम…

HomeChhattisgarhबीजापुर में 9 हार्डकोर माओवादियों ने किया समर्पण: 23 लाख का था...

Date:

बीजापुर: 25 फरवरी 2025 (टीम)

माओवादियों की सबसे सशक्त बटालियन पीएलजीए बटालियन (The Peoples Liberation Guerilla Army (PLGA)) के 9 माओवादियों ने आज आत्मसमर्पण किया है। बीजापुर पुलिस के मुताबिक आत्मसमर्पित माओवादियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर यह फैसला लिया है।

बता दें कि खूंखार नक्सली लक्ष्मी माड़वी,पुल्ली ईरपा,भीमे मड़कम,रमेश कारम टॉप माओवादी हिड़मा के सहयोगी हैं, जो विभिन्न माओवादी गतिविधियों में शामिल थे। वहीं अन्य पांच हुंगा मंडावी,रामा पुनेम,देवा मडकम,रामलू भंडारी व सिंगा मंडावी भी माओवादी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। जिनमें कुल 23 लाख के इनामी नक्सली हैं । यह बड़े बड़े नक्सलियों के साथ काम कर कई बड़े नक्सल वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

नक्सल संगठन के 9 हार्डकोर नक्सलियों के सरेंडर से लाल आतंक को बड़ा झटका लगा है। ये सभी नक्सली PLGA (Peoples Liberation Guerilla Army) टीम के सदस्य थे। इनके सरेंडर से सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऐसे में संभव है कि नक्सलियों की कई गोपनीय जानकारी इनके माध्यम से लग सकती है।

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...