HomeCHHATTISGARHखुले आसमान के नीचे पड़ा हजारों क्विंटल धान, अफसर ने समिति को...

Date:

खुले आसमान के नीचे पड़ा हजारों क्विंटल धान, अफसर ने समिति को ठहराया दोषी…

दंतेवाड़ा: 25 फरवरी 2025 (टीम)

विष्णु देव साय सरकार ने धान खरीदी की शुरुआत 14 नवंबर 2024 से की थी । धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2025 थी । प्रदेश भर में रिकार्ड धान की खरीदी सरकार ने की । धान खरीदी के बाद दंतेवाड़ा के अरनपुर खरीदी केंद्र में धान से भरे बोरों को स्टॉक किया गया । अभी तक यहां से धान के स्टॉक को उठाया नहीं गया है जिसके चलते हजारों क्विंटल धान आज भी खुले आसमान के नीचे पड़ा है। अगर बारिश होती है तो पूरा का पूरा धान खराब हो सकता है। धान के बोरों को ढकने के लिए तिरपाल और प्लास्टिक तक की व्यवस्था नहीं है।

आंकड़ों के मुताबिक में 15 हजार क्विटल धान खरीदा गया । खरीदे गए धान का एक भी बोरा अबतक उठाया नहीं गया है। पास में ही बालक आश्रम भवन है वहां पर भी धान के बोरों की रखा गया है। धान के भंडारण और रख रखाव के जो नियम होते हैं उन नियमों तक का पालन नहीं किया गया है।लापरवाही पर सवाल ये उठता है कि जब धान का उठाव नहीं हो पा रहा है तो बफर स्टॉक से अधिक धान खरीदने पर रोक क्यों नहीं लगाई गई? जिला खाद्य अधिकारी और जिला विपणन अधिकारी दोनों को चाहिए था कि धान को सुरक्षित रखवाया जाए। धान रखने के लिए प्रशिक्षित हम्मालों की व्यवस्था करें।

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ लखनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर की...