दुर्गा विसर्जन के दौरान बिजली का तार टूटने से 8 लोग झुलसे, एक गंभीर…

HomeCHHATTISGARHBalodदुर्गा विसर्जन के दौरान बिजली का तार टूटने से 8 लोग झुलसे,...

Date:

बालोद : 12 अक्टूबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

बालोद जिले से बड़ी खबर सामने आयी है जहां दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। जिले के कंवर चौकी अंतर्गत गुरुर ब्लॉक के ग्राम कंवर में माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिजली का तार टूटकर गिरने से विसर्जन के दौरान मौजूद महिलाओं और बच्चों सहित कुल 7 से अधिक लोग बिजली के तार की चपेट में आ गए हैं। चपेट में आने वाले सभी लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को धमतरी के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। ग्रामीणों द्वारा बताया  गया कि विसर्जन के दौरान डांग/डंगनी निकली हुई थी। इसी दौरान डंगनी बिजली के तार से लग गई और बिजली का तार टूटकर गिर गया इससे कई लोग झुलस गए।  इस हादसे में  2 महिला, 2 बच्चे और 4 पुरुष करंट की चपेट में आए हैं। प्राथमिक इलाज के बाद 6 लोगों को को डिस्चार्ज किया गया वहीं 2 लोगों को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जिसमे 25 वर्षीय युवक गंभीर बताया जा रहा है।

कंवर थाना प्रभारी लता तिवारी ने बताया कि गांव में दुर्गा माता और जंवारा विसर्जन हो रहा था उसी दरमियान जो देवी देवताओं की डांग/डंगनी निकाली गई थी वह गांव के बिजली के तार से टकरा गई औऱ बिजली का तार टूट कर लोगों पर गिर गया। इससे बच्चे समेत 7 लोग घायल हो गए जिनका इलाज जारी है.एक की हालत नाज़ुक है जिसने डांग पकड़ी थी। जांच के बाद और स्प्ष्ट होगा।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...