37.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुदर्शन मेला में हुवे शामिल …

HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुदर्शन मेला में हुवे शामिल ...

Date:

रायपुर : 12 अक्टूबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में बाबा गुरू घासीदास की कर्मभूमि एवं सतनामी पंथ के संत श्री अमरदास की तपोभूमि तेलासी धाम में आयोजित गुरु दर्शन मेला में शामिल हुए। उन्होंने गुरु गद्दी की पूजा-अर्चना कर नमन किया और छत्तीसगढ़वासियों की खुशहाली और तरक्की के लिए कामना की। इस अवसर पर तेलासीपुरी धाम सर्वोच्च गुरु गद्दीनशीन श्री आसम दास साहेब भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, सांसद जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व विधायक श्री सनम जागड़े, कलेक्टर श्री दीपक सोनी एसपी श्री विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में राजमहन्त,संत और श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

जिला मुख्यालय बलौदाबाजार से लगभग  40 किलोमीटर दूर भैसा से आरंग मार्ग में ग्राम तेलासी स्थित है। जहां पर बाबा गुरू घासीदास की कर्मभूमि एवं सतनामी पंथ के संत अमर दास की तपोभूमि जिसे स्थानीय लोग तेलासी बाड़ा भी कहते हैं। सतनाम पंथ के लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। 1840 के लगभग तेलासी बाड़ा का निर्माण बाबा गुरु घासीदास के द्वितीय पुत्र गुरु श्री बालक दास द्वारा निर्माण किया गया।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...