HomeCHHATTISGARHसरगुजा के एल्यूमिना प्लांट में बड़ा हादसा, कोयले का बंकर गिरने से...

Date:

सरगुजा के एल्यूमिना प्लांट में बड़ा हादसा, कोयले का बंकर गिरने से 4 मजदूरों की मौत, 6 सुरक्षित बाहर आए…

सरगुजा : 08 सितम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

 छत्तीसगढ़ के सरगुजा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। एल्युमिना रिफाइनरी प्लांट में कोयले का बंकर गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई जबकि छह मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने कहा कि हादसे की जांच की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सिलसिला गांव में संचालित एल्युमिना रिफाइनरी में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 6 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। मां कुदरगढी एल्यूमिना प्लांट में बाक्साइट से एल्यूमिनियम बनाने का काम होता है। रविवार को करीब 11 बजे कोयला लोड हॉपर अचानक से नीचे गिर गया। हॉपर से ब्रायलर तक कोयला ले जाने वाली बेल्ट भी फ्रेम सहित नीचे गिर गई और इस दौरान मौके पर काम कर रहे करीब 10 मजदूर नीचे दब गये।

मामले की जानकारी देते हुए नायाब तहसीलदार अंकिता तिवारी ने बताया कि हादसे के समय कुल 10 मजदूरों की शिफ्ट थी। 4 की मौत हो गई है। जबकि 6 को बचा लिया गया है। मरने वाले मजदूर बिहार और एमपी के बताया जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के मंडला जिले के प्रिंस राज और मनोज के रूप में हुई है। घायलों का इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में हो रहा है।

ख़बरें और भी ,हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें|

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ओडिशा से मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा 8.920 किलो गांजा जब्त, बाप-बेटे समेत दो आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कोमाखान...

रायपुर रेलवे स्टेशन के सामने सरकारी शराब दुकान में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आधी...