32.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

आकाशीय बिजली गिरने से 7 की मौके पर मौत, 4 की हालत गंभीर, खेत से लौटते समय हुवा हादसा…

HomeChhattisgarhआकाशीय बिजली गिरने से 7 की मौके पर मौत, 4 की हालत...

Date:

बलौदा बाजार : 08 सितम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में रविवार को भीषण बारिश हुई। वहीं, बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामला जिले के सिटी कोतवाली थाना इलाके के मोहतरा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, गांव के कुछ लोग बारिश के बचने के लिए तालाब किनारे पेड़ के नीचे बैठ गए थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में 11 लोग आ गए।

जानकारी के अनुसार, हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 4 लोग गंभीर हैं। घायलों में भी दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। अभी भी जिले में तेज बारिश हो रही है।

बताया जा रहा है कि सभी लोग खेत से काम करके लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज बारिश होने लगी। बारिश के बचने के लिए सभी लोग एक पेड़ के नीचे छिप गए। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और 11 लोग बुरी तरह से झुलस गए। 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

ख़बरें और भी ,हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें|

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...