28.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

गेवरा खदान में बाढ़ ,पानी के साथ आई मिट्‌टी, पत्थर में दबे वाहन, उत्पादन बंद…

HomeChhattisgarhगेवरा खदान में बाढ़ ,पानी के साथ आई मिट्‌टी, पत्थर में दबे...

Date:

कोरबा: 10 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

एसईसीएल के गेवरा खदान में दूसरी बार भारी बारिश से जल सैलाब आया। पानी के साथ मिट्‌टी, पत्थर आने से मेंटेनेंस के लिए खड़े कई वाहन फंस गए। इससे कोयला उत्पादन नहीं हो सका। खदान के हॉल रोड पर भी पानी भर गया। यहां पर नियोजित निजी कंपनी के कैंप में खड़े दर्जनों भारी वाहन भी फंस गए, जो कोयले व मिट्‌टी के परिवहन में लगे थे। यहां के कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने से बड़ा हादसा टल गया।

70 दिन में 784 मिमी वर्षा रायपुर. उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले एक-दो दिन तक अच्छी बारिश होगी। खासकर सरगुजा संभाग के अधिकांश हिस्सों में 10 अगस्त तक भारी बारिश के संकेत हैं। वहीं मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियों में कमी आएगी। प्रदेश में मानसून के 122 में से 70 दिन बीत चुके हैं। इस दौरान 784.9 मिमी पानी गिर चुका है।

यह औसत से 14 फीसदी ज्यादा है। बारिश के ये आंकड़े बता रहे हैं कि राज्य में मानसून अब तक अच्छा रहा है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में अभी मानसूनी गतिविधियां तेज हैं। इस वजह से सरगुजा संभाग के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान अच्छी बारिश हुई। कोरबा मे 160 मिमी पानी बरस गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दक्षिण-पूर्व उत्तरप्रदेश और उसके आसपास एक चक्रवात है।

बीकानेर से शिवपुरी, सीधी, डाल्टनगंज, दीघा होकर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका है। दक्षिण झारखंड और आसपास चक्रवात है। इन सिस्टम के कारण उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में अगले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...