बलरामपुर जिले में भारी बारिश,स्कूल और घरों में भरा पानी, सोंढूर डैम के 5 गेट खोले गए…

HomeCHHATTISGARHबलरामपुर जिले में भारी बारिश,स्कूल और घरों में भरा पानी, सोंढूर डैम...

Date:

बलरामपुर : 10 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

बलरामपुर जिले में लगातार पानी गिरने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे पानी घरों और स्कूल भवन में भी भर रहा है। NH-343 पर राजपुर-ओकरा के बीच गेउर नदी में बने पुल से पानी 6 फीट ऊपर बह रहा है, जिससे राजपुर का 8 गांवों से संपर्क कट गया है। वहीं चंबोथी नाला पार कर रहा एक युवक बाइक समेत बह गया। जिसे लोगों ने रस्सी के सहारे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

धमतरी जिले में स्थित सोंढूर बांध के 5 गेट खोले गए हैं, इससे 2100 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। ऐहतियातन नदी के तटीय गांव में अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि डैम में 70 फीसदी पानी भर चुका है। कोरबा में लगातार बारिश से परशुराम नगर के कई घरों में पानी भर गया।

छत्तीसगढ़ में अब तक 771.5 मिमी बारिश हुई है, जो औसत से 14% ज्यादा है। दो जिले ऐसे हैं, जहां औसत से ज्यादा काफी ज्यादा बारिश हुई है। बीजापुर में 106% और बलरामपुर में 64% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...