20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

भरी बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आज खोला गया दर्री डैम का गेट…

HomeChhattisgarhभरी बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आज खोला गया दर्री...

Date:

दर्री डैम का गेट खोला गया…

रायपुर : 07 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ में कोरबा, जांजगीर, सरगुजा समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। कोरबा में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। दर्री डैम के गेट खोलकर हसदेव नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं, जांजगीर में भी सड़कों पर जलभराव से भारी समस्या हो रही है।

बैकुंठपुर के पाटन बरगद का पेड़ गिरने से पांडोपारा-भैयाथान, बनारस और पटना से पांडोपारा-बनारस मार्ग ठप हो गया है। इधर, मौसम विभाग ने बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। आज कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बिलासपुर, गोरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों के एक-दो जगहों पर हैवी रेन फॉल की संभावना जताई गई है।

बलौदा बाजार में बारिश के कारण मल्लीन नाला टापू बन गया है। हालत ये है कि मंगलवार को दुल्हा-दुल्हन को लोगों ने गोद में उठा कर नाला पार कराया। दरअसल, पलारी ब्लॉक से 10 किलोमीटर दूर मल्लीन गांव के नाला पारा के लोगों के लिए दो महीने भारी मुश्किल होती है। बच्चे स्कूल तक नहीं जा पाते। पूरा गांव दो हिस्सों में बंटकर टापू बनकर रह जाता है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...