32.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

रायगढ़ में करैत सांप के काटने से बच्चे की हुई मौत,पलंग पर सोते समय मां ने देखा,अस्पताल की बजाय ले गए वैद्य के पास…

HomeChhattisgarhरायगढ़ में करैत सांप के काटने से बच्चे की हुई मौत,पलंग...

Date:

रायगढ़ : 07 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ इलाके में करैत सांप के काटने से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। सोमवार की रात खाना खाने के बाद पलंग पर सो रहा था, तभी उसकी मां को सांप के होने का अहसास हुआ और आंख खुल गई। बेटे​​​​​​ गुरप्रित अगरिया के पेट को देखा, तो उसमें सांप के काटने का निशान मिला।

बिस्तर को हटाने पर करैत सांप जाते दिखा। उसे पास के वैद्य के पास ले जाया गया, लेकिन वैद्य कुछ नहीं होने की बात कही, तो घर ले आए। जिसके बाद गुरप्रित की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे इलाज के लिए धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मामला सिसरिंगा के बावनबहरी ​​​​​​​गांव का है।

बारिश आते ही निकलते हैं सांप

ग्रामीणों की माने तो धरमजयगढ़ क्षेत्र में घना जंगल होने की वजह से बारिश आते ही सांपों की संख्या बढ़ जाती है। अक्सर जहरीले और बिना जहर वाले सांप नजर आ जाते हैं। बताया जा रहा है कि हर साल सर्पदंश के मामले भी सामने आ रहे हैं।

झाड़फूंक में गंवा देते हैं जान

सर्परक्षक समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि, सांप काटने की जानकारी लगने के बाद कई बार ग्रामीण क्षेत्र के लोग जागरूकता के अभाव में अपनी जान गंवा देते हैं। झाड़फूंक के चक्कर में ग्रामीण आ जाते हैं। जिससे जान जाने की संभावना अधिक बढ़ जाती है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...