22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

IAS अफसर से विवाद के बाद पटवारी गिरफ्तार…

HomeDANTEWARAIAS अफसर से विवाद के बाद पटवारी गिरफ्तार...

Date:

दंतेवाडा: 12 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

दंतेवाड़ा जिले में SDM और प्रशिक्षु IAS अधिकारी जयंत नाहटा की शिकायत पर भैरमबंद हल्का के पटवारी किशोर दीवान के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। देर रात पटवारी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उन पर गैर जमानतीय धारा लगी है। पुलिस अफसरों के अनुसार आज शुक्रवार को पटवारी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन पर शासकीय काम में बाधा डालने और मारपीट का आरोप लगा है। इधर, पटवारी की तरफ से भी काउंटर शिकायत ले ली गई है। लेकिन मामला दर्ज न कर पुलिस इनके आवेदन की जांच करने की बात कह रही है। यह मामला अब तूल पकड़ लिया है। पटवारी संघ ने इसे पुलिस की एक तरफा कार्रवाई बताया है। बताया जा रहा है कि आज पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी भी दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। इस मामले को लेकर आगे क्या करना है इस पर रणनीति बनाएंगे।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दंतेवाड़ा में DSP पर चाकू से जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश बनी वजह—अफसर गंभीर घायल…

दंतेवाड़ा/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में सुकमा जिले के DSP...

दंतेवाड़ा: मां दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्र की तैयारियां पूरी, 11 हजार ज्योत जलाने का लक्ष्य…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ बस्तर। आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में शारदीय...