सरोना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ग्राहक की तलाश कर रही थी आरोपी; जब्त गांजे की कीमत करीब 6 लाख रुपये।
रायपुर। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीडी नगर पुलिस ने महाराष्ट्र के मुंबई की रहने वाली महिला को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनाली मोटे के रूप में हुई है। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि सरोना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक महिला गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रही है। सूचना मिलते ही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और डीडी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और महिला को गिरफ्तार कर लिया।
क्राइम एंड साइबर डीसीपी स्मृतिक राजनाला के अनुसार, पुलिस ने महिला के कब्जे से 12 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी मुंबई की रहने वाली है और रेलवे स्टेशन पर गांजा लेकर घूम रही थी। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर महिला को हिरासत में लिया है। अब उससे गांजे की खरीद, आपूर्ति और तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
डीडी नगर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
ख़बरें और भी…
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


