HomeCHHATTISGARHRAIPURबेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान, बीमित किसानों को मिलेगा...

Date:

बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान, बीमित किसानों को मिलेगा मुआवजा…

फसल खराब होने पर 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी को दें सूचना, कृषि विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंचकर कर रहीं नुकसान का सर्वे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश और चक्रवात के असर से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खेतों में कटकर रखी धान की फसल बारिश के पानी में भीगने से खराब होने लगी है। कई स्थानों पर धान में अंकुरण शुरू हो गया है, वहीं कुछ जगहों पर बीज सड़ने की स्थिति बन रही है। किसानों की समस्या को देखते हुए कृषि विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे शुरू कर दिया है। विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंचकर खेतों का निरीक्षण कर रही हैं और नुकसान का आकलन कर रही हैं।

रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के ग्राम कुकरा में कृषि विभाग की टीम ने प्रभावित खेतों का जायजा लिया। अधिकारियों ने किसान दीनदयाल साहू के खेत में रखी कटी हुई धान की फसल का निरीक्षण किया। इस दौरान चार खसरा नंबरों में हुए नुकसान को दर्ज कर पंचनामा तैयार किया गया। जांच में बारिश के पानी से धान भीगने और उसमें अंकुरण होने की बात सामने आई। गांव के अन्य किसानों की फसल भी प्रभावित हुई है। किसान दीनदयाल साहू ने एचडीएफसी एर्गो बीमा कंपनी में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। कृषि विभाग के अनुसार, फसल बीमा कराने वाले पात्र किसानों को सर्वे और निर्धारित नियमों के आधार पर बीमा क्लेम का लाभ दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी।

कृषि विभाग ने प्रभावित किसानों से अपील की है कि फसल को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी को इसकी सूचना जरूर दें, ताकि नुकसान का आकलन और क्लेम की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। किसान फसल नुकसान की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 14447 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अपने क्षेत्र के कृषि अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे सकते हैं। विभाग की टीमें नुकसान की रिपोर्ट और आवश्यक दस्तावेज तैयार कर रही हैं। समयसीमा के भीतर शिकायत दर्ज कराना बीमा लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related