HomeNationalNEW DELHIगुरु नानक जयंती पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुद्वारा श्री...

Date:

गुरु नानक जयंती पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में टेका मत्था…

संगत के बीच बैठकर की गुरु घर की सेवा, गुरुबाणी का किया श्रवण; देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए मांगी अरदास|

सुल्तानपुर लोधी/नई दिल्ली। गुरु नानक जयंती एवं प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब प्रवास के दौरान सुल्तानपुर लोधी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष श्रद्धापूर्वक शीश नवाकर देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए अरदास की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री संगत के बीच बैठकर गुरुबाणी का श्रवण करते नजर आए और सिख परंपरा के अनुरूप गुरु घर की सेवा में भी भाग लिया। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से उन्हें पारंपरिक रूप से सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं में दुनिया की समस्याओं का समाधान

दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सुल्तानपुर लोधी की पवित्र धरती पर पहुंचकर वह स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उनकी इच्छा इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे के दर्शन करने की थी, जहां गुरु नानक देव जी ने तपस्या की और मानवता को एक ओंकार का संदेश दिया। गुरु साहिब की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि परमात्मा एक है और हम सभी उसी की संतान हैं। गुरु नानक देव जी के तीन मूल संदेश ‘नाम जपो, कीरत करो और वंड छको’ में जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान निहित है। इसका अर्थ है ईश्वर का स्मरण करना, ईमानदारी से मेहनत करके आजीविका कमाना और अपनी कमाई को जरूरतमंदों के साथ बांटना। उन्होंने प्रेम, भाईचारे और महिलाओं के सम्मान को भी गुरु साहिब की शिक्षाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

मानवता, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है गुरुद्वारा श्री बेर साहिब

सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सिख धर्म के प्रमुख ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थलों में शामिल है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रथम पातशाही गुरु नानक देव जी ने इसी पवित्र स्थान पर बेरी के वृक्ष के नीचे बैठकर ईश्वर की आराधना की थी। इसी धरती से उन्होंने मानवता को एकता, समानता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज में प्रेम, सद्भाव और परस्पर सहयोग की भावना मजबूत होनी चाहिए। प्रकाश पर्व के अवसर पर उनकी गुरुद्वारा यात्रा ने सेवा, समर्पण और मानव कल्याण के संदेश को रेखांकित किया।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related