HomeGOURELA PENDRA MARVAHIसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी जरूरी सुधारात्मक उपाय करें: कलेक्टर...

Date:

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी जरूरी सुधारात्मक उपाय करें: कलेक्टर विजय दयाराम के…

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों की पहचान, गति अवरोधक, संकेतक बोर्ड और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश; ट्रामा सेंटर स्थापना पर भी हुई चर्चा।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. की अध्यक्षता में 25 नवंबर 2026 को कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार गति अवरोधक, संकेतक बोर्ड, सड़क चौड़ीकरण और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने के साथ सड़क सुरक्षा के निर्धारित मानकों का पालन करने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने पुलिस, यातायात और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से प्रमुख चौक-चौराहों, स्कूलों एवं कॉलेजों के आसपास की सड़कों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण और आवारा पशुओं के कारण बाधित होने वाले यातायात को व्यवस्थित करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने कहा। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत चल रहे सड़क निर्माण एवं सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तथा पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन की भी समीक्षा हुई। इसके साथ ही जिला सड़क सुरक्षा एक्शन प्लान-2026 के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाकर कार्य करने की आवश्यकता बताई, ताकि दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और जिले में ट्रामा सेंटर की स्थापना के विषय पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में नेक व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने तथा पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। दुर्घटना के बाद घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने को सड़क सुरक्षा कार्ययोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मनोज खिलारी, वनमंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे, अपर कलेक्टर श्रीमती प्रतिमा अभिषेक झा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला परिवहन अधिकारी श्री आनंद शर्मा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बैठक के विभिन्न एजेंडों और विभागवार की गई कार्रवाई की जानकारी दी।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पेंड्रा के छह विद्यार्थी राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित…

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 148 स्कूलों की भागीदारी, 113...

सीबीएसई 10वीं में जीपीएम जिले का परचम, 6 छात्रों ने 90% से ऊपर अंक लाकर बढ़ाया मान…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क हाइलाइट्स जिले के 6 विद्यार्थियों ने 90%...

पेंड्रारोड में लाइवलीहुड कॉलेज भवन हेतु 5 एकड़ भूमि चयनित, 11 मार्च तक मांगी गई आपत्तियां

गौरेला/पेंड्रा/मरवाही भूमि चयन की औपचारिक सूचना जिले में प्रस्तावित लाइवलीहुड...