HomeCHHATTISGARHपीएम जनमन योजना से जशपुर को मिलेंगे पांच बड़े पुल, 16.03 करोड़...

Date:

पीएम जनमन योजना से जशपुर को मिलेंगे पांच बड़े पुल, 16.03 करोड़ रुपये की स्वीकृति…

बगीचा विकासखंड में कुल 290 मीटर लंबाई के पुलों का होगा निर्माण, जनजातीय गांवों को मिलेगी बारहमासी आवागमन की सुविधा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और जनजातीय बहुल क्षेत्रों में सड़क संपर्क व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में जशपुर जिले को बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के तहत जिले के बगीचा विकासखंड में पांच वृहद पुलों के निर्माण के लिए राज्य शासन ने कुल 16 करोड़ 3 लाख 34 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत यह मंजूरी दी गई है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने पीएम जनमन योजना के वर्ष 2026-27 के बैच-I में छत्तीसगढ़ के लिए कुल 167 पुलों के निर्माण को स्वीकृति दी है, जिनमें जशपुर के ये पांच पुल भी शामिल हैं।

स्वीकृत कार्यों में डंगरी से दरावाकोना मार्ग पर नाले में 60 मीटर लंबे पुल के लिए 3 करोड़ 56 लाख 23 हजार रुपये तथा जबला से नवापारा मार्ग पर 30 मीटर लंबे पुल के लिए 1 करोड़ 83 लाख 21 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं। इसी तरह कमरीमा मंझाटोली से खपरीडीह मार्ग पर 60 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 4 करोड़ 4 लाख 19 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। बगीचा-कांसाबेल मार्ग से जनकपुर पहुंच मार्ग पर 80 मीटर लंबे पुल के लिए 3 करोड़ 52 लाख 67 हजार रुपये तथा कुहापानी से बांसधार मार्ग पर 60 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 3 करोड़ 7 लाख 4 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन पांचों पुलों की कुल लंबाई 290 मीटर होगी।

पुलों के निर्माण से विशेष रूप से उन ग्रामीणों को राहत मिलेगी, जिन्हें बारिश के मौसम में नालों के कारण आवागमन में परेशानी होती है। बारहमासी संपर्क सुविधा उपलब्ध होने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज जाने और मरीजों को अस्पताल तथा स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचने में आसानी होगी। इसके साथ ही स्थानीय व्यापार, रोजगार और आजीविका संबंधी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। दूरस्थ जनजातीय बसाहटों तक सरकारी योजनाओं और आवश्यक सेवाओं की पहुंच मजबूत होगी। शासन के अनुसार तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद नियमानुसार निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे और सभी कार्य स्वीकृत राशि के भीतर पूरे किए जाएंगे।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related