37.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

रायपुर एम्स में मानसिक रोगी ने किया चाकूबाजी, पकड़ने के दौरान ASI और आरक्षक घायल…

HomeRaipurरायपुर एम्स में मानसिक रोगी ने किया चाकूबाजी, पकड़ने के दौरान ASI...

Date:

रायपुर : 12 जुलाई 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

रायपुर एम्स में मानसिक रोगी ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है। वही मानसिक रोगी को पकड़ने के दौरान ASI और आरक्षक घायल हो गए। पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि बीरगांव उरला रायपुर निवासी भीम शाह पिता घुररू शाह उम्र 53 वर्ष अपने पुत्र ओमप्रकाश शाह उम्र 25 वर्ष जो मानसिक रोगी है, को उपचार हेतु परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एम्स अस्पताल रायपुर में लेकर आये थे, कि उक्त मानसिक रोगी व्यक्ति उनके नियंत्रण से बाहर होकर अस्पताल परिसर क्षेत्र में भीड़-भाड़ वाले स्थान में जाकर अपने हाथ में चाकू लेकर लोगों को भयभीत करने लगा तथा अस्पताल परिसर में काफी उपद्रव करने लगा जिसके कारण अस्पताल में अफरा तफरी मच गया तथा लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे।

जिसकी सूचना थाना आमानाका पुलिस को मिलने पर थाना आमानाका पुलिस द्वारा तत्काल एम्स अस्पताल पहुंचकर मानसिक रोगी ओमप्रकाश शाह जो कभी भी गंभीर अपराध घटित कर सकता था, कोे नियंत्रण करने लिये सउनि. सुरेश मिश्रा एवं आरक्षक भारतेन्दु साहू व अन्य पुलिस स्टाफ द्वारा अपनी जान की परवाह किये बिना घेराबंदी कर चाकू छीनने का प्रयास करने लगे कि मानसिक रोगी ओमप्रकाश शाह द्वारा अपने हाथ में रखे चाकू से हमला कर सउनि. सुरेश मिश्रा एवं आरक्षक भारतेन्दु साहू को जख्मी कर लहुलूहान कर दिया गया, उसके बाद भी मानसिक रोगी को पकड़कर नियंत्रित किया गया। थाना आमानाका पुलिस के द्वारा मानवता का परिचय देते हुये मानसिक रोगी को पकड़कर उपचार के लिये एम्स अस्पताल रायपुर मे भर्ती कराया गया।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...