26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा बकरीद का त्योहार,भिलाई के जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने अता की नवाज…

HomeRaipurदेशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा बकरीद का त्योहार,भिलाई के जामा...

Date:

भिलाई :

बकरीद का त्योहार 17 जून को पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भिलाई के सेक्टर 6 जामा मस्जिद में सुबह से विशेष समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। उन्होंने बकरीद की पहली नमाज अता की। इसके बाद एक दूसरे को गले से लगाकर बकरीद की बधाई दी।

ईद उल अजहा से ठीक एक दिन पहले रविवार को दुर्ग जिले की सभी 14 मस्जिदों में बकरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह 8 बजे अता की गई। वहीं ईदगाह में सुबह 7.30 नवाज अता कर दुर्ग जिले सहित राज्य और देश की खुशहाली की कामना की गई। जामा मस्जिद के मौलाना शान मोहमद असरफी ने इस मौके पर भिलाई की सलामती और भाईचारे की दुआ की। समाज के लोगों ने बताया कि सोमवार से शुरू होने वाले इस त्योहार को बुधवार शाम तक मनाया जाएगा।

इस मौके पर मस्जिद के शाही ईमान कहा बकरीद त्योहार को हम सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए। त्योहार खुशी मनाने के लिए होते हैं। उससे किसी को तकलीफ हो तो ये बेमानी है। कुर्बानी करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि किसी को उससे तकलीफ ना हो। हुकूमत की गाइड लाइंस को ध्यान में रखकर ही जानवरों की कुर्बानी दें।

सभी मस्जिदों में सुरक्षा के इंतजाम

बकरीद के त्योहार को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हैं। मस्जिद के पास जहां पुलिस की सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई तो वहीं आसपास को चौक चौराहों में भी ट्रैफिक बल को तैनात किया गया, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या ना हो।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...