29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

BJP विधायक के भतीजे को पीटा,मोतीलाल साहू बोले-पुलिस वर्दी पहने लड़कों ने किया हमला; ड्राइवर-कर्मचारी से मारपीट कर कार में तोड़फोड़ की…

HomeRaipurBJP विधायक के भतीजे को पीटा,मोतीलाल साहू बोले-पुलिस वर्दी पहने लड़कों ने...

Date:

रायपुर :

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुए उपद्रव और हिंसा के दौरान भाजपा विधायक मोतीलाल साहू के भतीजे और अन्य लोगों से मारपीट की। आरोप है कि पुलिस की वर्दी में कुछ लोगों ने इनको रोक लिया और कार से नीचे उतारकर बुरी तरह से पीटा। इसके बाद गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई।

विधायक मोतीलाल साहू ने बताया कि, उनके परिवार के बच्चे अपने कुछ सहकर्मियों के साथ बलौदाबाजार गए थे। वो अपनी कार से यह पूछते हुए आगे बढ़ रहा था कि विरोध थम गया या नहीं। जब जानकारी मिली कि सब कुछ शांत हो चुका है। वो आगे बढ़ते जा रहा था, तभी उन पर रास्ते में हमला कर दिया गया।

पिटाई से युवक का फटा कान

मोतीलाल साहू ने बताया कि, पुलिस की वर्दी पहने युवकों ने रोककर उसे उतारा और पिटाई करने लगे। उन्होंने कुछ नहीं बताया और हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके परिजनों की कार के शीशे तोड़ दिए। उनके रिश्तेदार एकलव्य साहू और उसके साथ मौजूद कर्मचारियों को बुरी तरह से पीटा। इस पिटाई से एकलव्य का कान फट गया है, खून बह रहा है। वह लहूलुहान हालत में जैसे-तैसे खुद को बचाकर लौटा।

यह घटना समझ से परे- विधायक

रायपुर ग्रामीण भाजपा के विधायक मोतीलाल साहू ने दैनिक भास्कर से कहा कि, हुडदंग और बवाल तो बलौदाबाजार में हुआ। उन लोगों पर कार्रवाई करना छोड़ पुलिस की वर्दी पहने लोगों ने मेरे रिश्तेदार के साथ मारपीट क्यों की ? यह घटना समझ से परे है।

यह देखा जाना चाहिए कि इस घटना में कौन पुलिस वाले शामिल थे ? वह कौन लोग थे जिन्होंने मेरे रिश्तेदार के साथ मारपीट की ? आखिर इसकी वजह क्या है ? मैं इस पूरे मामले में कार्रवाई की मांग कर रहा हूं। यह घटना बड़ी अजीब है।

ठेकेदारी करता है विधायक का रिश्तेदार

विधायक मोतीलाल साहू का रिश्तेदार एकलव्य साहू ठेकेदारी का काम करते हैं। बलौदाबाजार रेस्ट हाउस के पास पहुंचे ही थे कि तभी उनके साथ यह घटना हुई। इस वक्त एकलव्य के साथ उनके कर्मचारी निलेश सिंह, ड्राइवर त्रिगट भोई मौजूद थे। जब एकलव्य ने मारपीट कर रहे पुलिस की वर्दी पहने युवकों को बताया कि वह विधायक मोतीलाल साहू का रिश्तेदार है, तो हमलावर उसे छोड़कर भाग गए।

कहीं घटना को दूसरा मोड देने की कोशिश तो नहीं

मोतीलाल साहू ने इस घटनाक्रम को लेकर कहा कि, मेरे परिवार के युवक के साथ हुई मारपीट कहीं बलौदाबाजार में हुए आगजनी और हिंसक घटना को कोई दूसरा मोड देने की तो कोशिश नहीं है। इसे देखा जाना चाहिए। मैं इस मामले में पीछे नहीं हटूंगा, इसकी जांच होनी चाहिए और हम कार्रवाई की मांग करते हैं।

10 जून को बलौदाबाजार में क्या हुआ

बलौदाबाजार में सतनामी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान सोमवार को बवाल हो गया। लोगों ने कलेक्ट्रेट में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके बाद भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ के बीच कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट में आगजनी की। इससे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए।

इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इसमें पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोग भी घायल हुए हैं।आगजनी और तोड़फोड़ के चलते बड़ी संख्या में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दर्जनों चार पहिया और दो पहिया वाहन जलकर खाक हो गए। वहीं कलेक्टर और एसपी दफ्तर में भी आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...