28.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

सुबह घर से निकले पेंटर की शाम को मिली लाश,परिजनों ने जताई लू से मौत की आशंका; पीएम रिपोर्ट से पता चलेगा कारण…

HomeChhattisgarhसुबह घर से निकले पेंटर की शाम को मिली लाश,परिजनों ने जताई...

Date:

भिलाई :

भिलाई के हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक के शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला की मरचुरी में रखवा दिया गया है। परिजनों ने लू से मौत की आशंका जताई है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

संजय वर्मा ने बताया कि खुर्सीपार और हथखोज से लगता ट्रांसपोर्ट नगर है। वहां खुर्सीपार बालाजी नगर निवासी रंजीत कुमार उर्फ धन्नू (40 साल) पेंटर का काम करता है। वो रोज की तरह रविवार सुबह भी घर से काम के लिए निकला था। शाम को अचान फोन आया कि आपके परिवार का आदमी खत्म हो गया है। जब परिजन वहां गए तो उसकी पहचान धन्नू के रूप में की।

संजय का कहना है कि उन्होंने शव की पहचान करने के बाद उसे देर रात सुपेला स्थित मरचुरी में रखवा दिया है। धन्नू की मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चल रहा है। कुछ लोग लू बता रहे हैं तो कुछ अन्य कारण। पुलिस इसका पता लगाएगी। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।

दो दिन पहले भी हुई थी एक युवक की मौत

इस तरह दो दिन पहले भी खुर्सीपार गेट के पास एक 55 वर्षीय युवक का शव मिला था। युवक की नातिन का बर्थडे था। वह बीमार था, लेकिन नातिन के लिए बर्थडे केक लेने के लिए गया था। इसके बाद शाम को परिजनों को सूचना मिली की उसकी मौत हो गई। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो झाड़ियों के पास उसका शव पड़ा हुआ मिला था।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...