29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

सौम्या को हाईकोर्ट से जमानत अर्जी पर अंतरिम राहत नहीं,रायपुर कोर्ट में रानू साहू और चौरसिया की आज पेशी, EOW की रिमांड हुई पूरी…

HomeRaipurसौम्या को हाईकोर्ट से जमानत अर्जी पर अंतरिम राहत नहीं,रायपुर कोर्ट में...

Date:

रायपुर :

छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। वहीं, इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। केस की अगली सुनवाई ग्रीष्मकालीन अवकाश 10 जून के बाद होगी।

सौम्या चौरसिया की तरफ से पैरवी कर रहे एडवोकेट हर्षवर्धन परघनिया के साथ ही दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ने ऑनलाइन पैरवी की। उन्होंने सौम्या चौरसिया को अपने बच्चों की परवरिश के आधार पर जमानत मांगी है, लेकिन जस्टिस NK व्यास ने अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। साथ ही प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

रायपुर हाईकोर्ट में रानू साहू और सौम्या की पेशी

वहीं छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला केस में EOW की रिमांड पर निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया 4 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद आज दोपहर रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। EOW की टीम फिर से आज दोनों की रिमांड लेने के की कोशिश करेगी।

कोयला घोटाले के पैसों से कई जगह जमीन खरीदी

EOW ने रानू साहू के भाई पीयूष साहू और रानू के भाई अनुराग चौरसिया से पूछताछ कर चुकी है। मिली जानकारी के EOW पीयूष से जमीन संबंधित दस्तावेजों को लेकर पूछताछ की है। EOW को इनपुट मिले थे कि कोयला घोटाले के पैसों से पीयूष साहू ने कई जगह जमीन और संपत्ति बनाई है।

सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुनवाई

बिलासपुर हाईकोर्ट में आज सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होनी है। जस्टिस एन के व्यास की कोर्ट में सुनवाई होगी। चौरासिया की ओर से पेश की गई जमानत याचिका में कहा गया है कि ED ने कोल स्कैम केस में कोयला घोटाला मामले में शेड्यूल ऑफेस ही नहीं है । सौम्या की याचिका में बच्चे की परवरिश को आधार बनाया गया है।

2 दिसंबर 2022 से जेल में बंद है सौम्या चौरसिया

पिछली कांग्रेस सरकार में ताकतवर और प्रभावशाली अफसर रहीं सौम्या चौरसिया को कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वे सेंट्रल जेल रायपुर में बंद हैं।

इससे पहले कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने गलत तथ्य पेश करने पर उन पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था।वही 16 अप्रैल को भी रायपुर के स्पेशल कोर्ट से सौम्या की याचिका खारिज हो गई थी।

समझें कि क्या है कोल स्कैम

  • ED ने छत्तीसगढ़ में जांच के बाद 540 करोड़ के कोल लेवी स्कैम का खुलासा किया था। इसमें IAS रानू साहू के अलावा IAS समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया, जेडी माइनिंग एसएस नाग और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया।
  • इसके अलावा कांग्रेस नेता और कुछ कारोबारी भी ED की जांच के दायरे में रहे। इन लोगों से पूछताछ की गई है और इनके घरों से कुछ दस्तावेज भी जब्त किए गए। ED ने 540 करोड़ के अवैध कोल परिवहन का केस दर्ज कर जांच कर रही है।
  • कोल परिवहन में कोयला एजेंसियों से प्रति टन 25 रुपए कमीशन वसूलने का आरोप है। ये वसूली सिंडीकेट करता था, सिंडिकेट के लोगों के नाम पर ही FIR हुई है।
  • अब तक ED ने कोल स्केैम केस में 222 करोड़ की संपत्ति अटैच की गई है और इस पूरे मामले की जांच जारी है।
  • ED के प्रतिवेदन के बाद ACB-EOW ने केस दर्ज किया था। वही EOW भी इस मामले में जांच कर रही है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...